Uttar Pradesh

अपहरण के आरोपियों को दिया था संरक्षण…पुलिस ने बदमाश को गोली मारकर दबोचा

बस्ती, 30 सितंबर 2025 :

यूपी के बस्ती जिले में मंगलवार की दोपहर थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में एसओजी टीम व पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अपहरण के आरोपी को पैर में गोली मारकर दबोच लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि बस्ती जिले में कुछ दिन पूर्व दो बच्चियों के अपहरण के मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने अपह्त बच्चियों को खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया था। जांच में पता चला कि भानु प्रताप ने इनके अपहरणकर्ताओं को संरक्षण देकर तमाम सुविधाएं मुहैया कराईं थीं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय थी। मंगलवार को जब पुलिस टीम ने इनपुट मिलने के बाद पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बाइक सवार भानु प्रताप को घेरने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भानु प्रताप पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल अभियुक्त भानु प्रताप मुंडेरवा क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस अपहरण कांड के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही। उसके पास एक तमंचा भी मिला है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  स्टाफ नर्स के प्रसव केंद्र में गर्भवती व नवजात की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link