ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : गृहमंत्री अमित शाह ने पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी… इन्होंने भी किया स्नान

महाकुंभ नगर, 27 जनवरी 2025:

महाकुंभ पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार दोपहर पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। अमित शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, योग गुरु स्वामी रामदेव, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत अन्य साधु-संतों ने भी आस्था की डुबकी लगाई।

बेटे जय शाह व परिवार के अन्य लोग भी थे साथ

उनके स्नान का एक वीडियो भी सामने आया है। गृहमंत्री हवाई जहाज से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने गृहमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद अरैल से निषादराज क्रूज पर सवार होकर घाट पहुंचे अमित शाह ने संगम में स्नान किया। पक्षियों को दाना खिलाया। पवित्र संगम के बाद गृहमंत्री ने पूजन किया। इस दौरान उनके बेटे जय शाह व परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। पूजन के बाद वे दर्शन करने बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  गौ से दुर्गन्ध वाले बयान पर स्वामी जितेंद्रनंद का पलटवार कहा- “डीएनए टेस्ट करवाएं,अखिलेश”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link