TravelUttar Pradesh

विवाह समारोह से लौट रहा था परिवार…रजबहे में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत चार की मौत

बुलंदशहर, 4 मार्च 2025:

यूपी के बुलंदशहर जिले में विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे परिवार की आल्टो कार मंगलवार की सुबह रजबहे में गिर गई। इसमें पिता-पुत्र समेत परिवार के दो अन्य सदस्यों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हुई है।

पत्नी के ननिहाल में था विवाह समारोह

बुलंदशहर में ये दर्दनाक हादसा गुलावठी थाना क्षेत्र के पितुवास गांव के पास हुआ। दरअसल अमरोहा जिले के नसेर नगला निवासी निपेंद्र पत्नी कौशल के ननिहाल सिकंदराबाद में उसके मामा के घर सोमवार को विवाह समारोह था। इसी में शामिल होने के लिए निपेंद्र परिवार के साथ कार से गए थे। यहां शादी समारोह में भाग लेने के बाद वो वापस घर आने के लिए निकले। ये लोग पितुवास गांव के पास पहुंचे तभी कार बेकाबू होकर रजबहेके गिर गई।

ये भी पढ़ें:

मृतकों में पिता-पुत्र व दो भतीजे शामिल, पत्नी हुई घायल

Advertisement

हादसे में निपेंद्र उनके 15 साल के बेटे कन्हैया और भाई के बेटे हर्ष व बेटी वंशिका की मौत हो गई। पत्नी कौशल को गम्भीर चोटें आईं हैं। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस से सूचना पाकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए हैं एक साथ चार मौतों से परिजन सदमे की हालत में है।

ये भी पढ़ें  कोलकत्ता के दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंची अभिनेत्री काजोल, आगामी फिल्म ‘मां’ के लिए माता काली का लिया आशीर्वाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link