Uttar Pradesh

अयोध्या : रामलला के जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं पर ड्रोन से हुई सरयू जल की वर्षा

अयोध्या, 6 अप्रैल 2025:

रामनगरी अयोध्या में रामनवमी का उल्लास चरम पर है। रामलला के जन्मोत्सव को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल है। प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। रविवार सुबह से ही राम मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई।

रामलला के ललाट पर होगा भगवान सूर्य का तिलक

भक्तों के स्वागत के लिए ड्रोन के माध्यम से सरयू के पवित्र जल की फुहारों से बारिश कराई गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य का तिलक दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर तिलक करेंगी।

इस अद्भुत क्षण का साक्षी बनने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। राम जन्मोत्सव के अवसर पर रामनगरी में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हर ओर “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंज रहे हैं। समूची अयोध्या भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है।

Advertisement

श्रद्धालुओं के लिए सख्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी भक्त को कोई असुविधा न हो। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

ये भी पढ़ें  उत्तर भारत में गर्मी का भीषण कहर... आसमान से उगल रही आग, जानिए यूपी का हाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link