Uttar Pradesh

यूपी में PGT भर्ती परीक्षा फिर स्थगित, 18 व 19 जून को होनी थी… अब अगस्त में संभावित

अमित मिश्र

प्रयागराज, 11 जून 2025:

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) भर्ती 2022 की परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 18 और 19 जून को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को आयोग की ओर से एक नोटिस जारी की गई।

आयोग ने परीक्षा स्थगन के पीछे ‘अपिहार्य कारणों’ का हवाला दिया है। आयोग ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया। आयोग का कहना है कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक ये परीक्षा अगस्त में कराए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

लगातार स्थगन से अभ्यर्थी नाराज़

यह तीसरी बार है जब इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। इससे पहले भी दो बार परीक्षा की तिथियों को बदला जा चुका है। परीक्षा की बार-बार स्थगन से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। PGT और TGT अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार सुबह से प्रदर्शन किया। वे भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे थे।

भर्ती प्रक्रिया 2022 से लंबित

PGT और TGT की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 9 जून 2022 को हुई थी। इसके तहत 3539 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और 624 प्रवक्ता (PGT) पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 9 जुलाई 2022 थी, जिसे बढ़ाकर 16 जुलाई 2022 कर दिया गया था। लेकिन तीन वर्षों में भी परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें  यूपी के शाहजहांपुर में फर्जी CBI अधिकारी और जज बनकर 1 करोड़ की 'डिजिटल ठगी', 7 आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link