CrimeUttar Pradesh

पुलिस ने रोका तो चला दी गोली…. जवाबी फायरिंग में दो वांटेड हो गए लंगड़े

इटावा, 14 जून 2025:

यूपी के इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के तहत पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। मौके से बाइक, दो तमंचे, कारतूस और 93 हजार रुपये बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकदिल क्षेत्र के चितभवन तलैया निवासी कल्लू उर्फ करिया और फ्रेंड्स कॉलोनी कोकपुरा निवासी शिवम उर्फ चिलम के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक इन दोनों बदमाशों ने 10 जून को आजाद रोड पर आढ़तिया सुभाष चंद से लिफ्ट ली और रास्ते में उसकी जेब से एक लाख रुपये पार कर फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  बेंगलुरू में 20 वर्षीय डेंटल छात्रा ने चौथी मंजिल से कूंदकर दी जान, परीक्षा के चलते तनाव में थी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link