Uttar Pradesh

जन्मदिन कार्यक्रम में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक में कार ने मारी ठोकर…मासूम की मौत

अशरफ अंसारी

इटावा, 22 सितंबर 2025 :

यूपी के इटावा जिले में सोमवार को कानपुर-दिल्ली हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता घायल हो गया जबकि उसके छह साल के बेटे ने दम तोड़ दिया। दोनों एक जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

बताया गया कि इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ गांव निवासी सिंटू उर्फ नितिन अपने बेटे विष्णु (6) को लेकर एक परिचित के घर में जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कानपुर दिल्ली हाइवे पर पहुंचते ही सर्विस रोड से तेज रफ्तार में निकली एक कार ने अचानक मोड़ लिया। बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया।

ये भी पढ़ें:

राहगीरों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बेटे विष्णु को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता का इलाज जारी है। घायल पिता ने बताया कि हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ, जो मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें  डेढ़ किमी. लंबे कैंडिल मार्च में व्हील चेयर पर व पैदल चले बुजुर्ग...सरकार से मांगा अपना हक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button