CrimeUttar Pradesh

हरदोई में भीषण हादसा : पांच बारातियों की मौत, कई गंभीर

हरदोई, 25 नवंबर 2024:

यूपी के हरदोई जिले में सोमवार तड़के बारातियों से भरी बोलेरो जीप और बस में भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं हैं।

यह हादसा बिल्हौर कटरा रोड पर गौरी चौराहा के पास हुआ। बताते हैं कि हरदोई के माधौगंज इलाके के सेउढाई निवासी दिग्विजय की रविवार को शादी थी। कानपुर के शिवराजपुर बारात गई थी। बारात में गए गांव के कई लोग सोमवार तड़के तीन बजे बोलेरो से वापस लौट रहे थे। बिल्हौर कटरा रोड पर विपरीत दिशा से आ रही मिनी बस से बोलेरो की भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में बोलेरो सवार सीमा देवी, प्रतिभा देवी, प्रतिभा, रामलली और शुभम की मौत हो गई। विमला, केशव, शौर्य, अजय और राम हर्ष घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  जलशक्ति मंत्री का मिर्जापुर दौरा : नलकूप का निरीक्षण किया, किसानों की समस्याएं सुनीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link