Uttar Pradesh

करप्शन पर एक्शन : यूपी में राज्य कर विभाग के दो अफसर सस्पेंड

लखनऊ, 27 नवंबर 2024:

भ्रष्टाचार के मामले में यूपी सरकार के सख्त रुख को देखते हुए प्रदेश शासन ने राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर पैसे लेकर एक ट्रक को छोड़ने का आरोप है।

निलंबित अधिकारियों में मेरठ सचल दल में तैनात सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश कुमार शामिल हैं। इनके निलंबन का आदेश प्रमुख सचिव एम. देवराज ने जारी किया है। शासन के आदेश के मुताबिक द सन एंड मून कंपनी का एक ट्रक हरियाणा से हल्द्वानी जा रहा था। ट्रक में गिफ्ट आइटम लदे थे।

ट्रक छोड़ने का लिया था पैसा

ये भी पढ़ें:

गत 25 अक्तूबर को ट्रक रोककर मेरठ सचल दल इकाई की सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश अग्रवाल ने जांच की। पैसे लेकर ट्रक को छोड़ने की शिकायत की गई थी। जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाई गई, जिसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  बाबा विश्नाथ को अपर्णा यादव ने नवाया शीश, कहा...भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, ये हमारी मां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link