Uttar Pradesh
अयोध्या : अब हॉट एयर बैलून से करिए रामनगरी का दीदार

अयोध्या, 4 दिसंबर 2024:
रामनगरी अयोध्या में हॉट एयर बैलून सेवा शुरू की गई है।
इस बैलून में सवार होकर श्रद्धालु राममंदिर के साथ अन्य धार्मिक स्थलों का दीदार कर सकेंगे।
यह सुविधा अयोध्या विकास प्राधिकरण और पुष्पक एडवेंचर की ओर से पर्यटकों को मिलेगी। हॉट एयर बैलून का संचालन राम कथा पार्क हेलीपैड से किया जाएगा। बताते हैं कि इस बैलून के माध्यम से लोग 8 से 10 मिनट तक हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति करीब एक हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसके माध्यम से लोग राममंदिर के शिखर के साथ हनुमानगढ़ी और कनक भवन जैसे मंदिरों को ऊपर से देख सकेंगे। पहले दिन तेज हवा के कारण हॉट एयर बैलून को उड़ाया नहीं जा सका।






