Uttar Pradesh
इटावा : थाने पहुंचे डीएम-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं, बोले, होगा समाधान

अशरफ अंसारी
इटावा, 28 दिसंबर 2024:
यूपी के इटावा जिले के डीएम और एसएसपी शनिवार को भरथना थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराया।
समाधान दिवस के मौके पर डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने वहां पहुंचे लोगों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। इसके साथ लोगों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। एसएसपी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनने के साथ लोगों से कहा कि कोई परेशानी हो तो थाने में दर्ज कराएं। हर समस्या का समाधान किया जाएगा।







