Uncategorized

मिर्ज़ापुर : पुलिया से नीचे गिरी बाइक, जीजा की मौत, साले की हालत गम्भीर

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 12 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के हलिया क्षेत्र में देवरी विद्युत उपकेंद्र क़े पास रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ बैठे साले को गम्भीर चोटें आईं है।

जीजा-साले जा रहे थे रिश्तेदार के घर

जानकारी के मुताबिक लालगंज क्षेत्र क़े देवघटा गहरवार गांव निवासी 26 वर्षीय अजय अपने साले प्रयागराज जनपद के कोरांव क्षेत्र के नथउपुर सिकरो गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल के साथ रिश्तेदार के घर देवरी गांव बाइक से जा रहा था। रास्ते में देवरी विद्युत उपकेंद्र के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे चली गई। जिससे बाइक चला रहे अजय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार साला राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घायल राहुल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  भाजपा का स्थापना दिवस : विधायक ने फहराया पार्टी ध्वज, कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link