Uttar Pradesh

महंत राजू दास की टिप्पणी के बाद अब एक बैनर से फिर चर्चा में आई स्व. मुलायम सिंह की प्रतिमा

महाकुंभ नगर, 28 जनवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लगी सपा के मुखिया रहे स्व.मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पहले राजू दास की टिप्पणी पर विवाद खड़ा हुआ था अब ताजे मामले में एक हिंदूवादी संगठन ने एक बैनर लगाकर सुर्खियां बटोरी हैं। इसमें राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन का नाम लिखकर खुद को अध्यक्ष बताने वाले रोशन पांडे ने पवित्र महाकुंभ में मुल्ला मुलायम का क्या काम जैसी कई बातें लिखी है। उनका ये बैनर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुल्ला मुलायम व मुरीदों मक्का मदीना जाओ के बयान का वीडियो भी हो रहा वायरल

महाकुंभ नगर में लगी स्व.मुलायम सिंह की प्रतिमा फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल यहां एक बैनर लगाया गया है। इस बैनर में संगठन का नाम राष्ट्रीय हिन्दू दल लिखा है। अध्यक्ष रोशन पांडे हैं और लिखा है पवित्र महाकुंभ में मुल्ला मुलायम का क्या काम? इसके बाद आगे लिखा है गंगाजल को मैला नहीं होने देंगे, मुलायम के मुरीदों मक्का मदीना जाओ आदि आदि। फिलहाल इस बैनर के साथ खुद को अध्यक्ष बताने वाले संतोष पांडे का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वो स्व. मुलायम सिंह को लेकर अपनी बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

महंत राजू दास के खिलाफ कई दिन चला था प्रदर्शन

Advertisement

बता दें कि महाकुंभ नगर में बनाये गए एक शिविर में यूपी के पूर्व सीएम व रक्षा मंत्री रहे स्व.मुलायम सिंह की प्रतिमा लगी हुई है। ये प्रतिमा उस समय चर्चा में आई जब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पीडीए के देवता को नमन करने की बात अपने कार्यकर्ताओं से कही थी। इस पर महंत राजू दास ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी उसके बाद जिलों में सपाइयों ने उनके पुतले फूंककर प्रदर्शन किए थे। ये मामला किसी तरह शांत हो गया था।

ये भी पढ़ें  UP में अफसरों की तरक्की : 29 पीसीएस अधिकारी बने IAS, अब पोस्टिंग का इंतजार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link