CrimeNationalUttar Pradesh

मेरठ में एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र

मेरठ, 26 फरवरी 2025:

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की बुधवार तड़के मेरठ के मुंडाली क्षेत्र में कुख्यात बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था एक लाख का इनामी जीतू

जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी आसौंदा सिवान थाना आसौंदा, जिला झज्झर, हरियाणा का रहने वाला था। उस पर गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ में 2023 के हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, जीतू का संबंध कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था।

ये भी पढ़ें:

जेल में बना गैंग का सदस्य, पैरोल जम्प कर किया मर्डर

Advertisement

2016 में झज्झर में हुए डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा पाने के बाद जीतू जेल में बंद था, जहां उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों से हुई। 2023 में पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया और गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह गैंग के लिए काम करने लगा और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

नोएडा एसटीएफ यूनिट को जीतू की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाकर उसे पकड़ने की योजना बनाई गई। मंगलवार देर रात जब पुलिस ने उसे घेरा, तो उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आपराधिक इतिहास: डबल मर्डर समेत 8 केस दर्ज

जीतू पर 2016 से 2023 के बीच डबल मर्डर समेत 8 केस दर्ज थे।

केस नंबर 333/16: आईपीसी धारा 379ए, 25 आर्म्स एक्ट, थाना सदर, बहादुरगढ़, झज्झर, हरियाणा। 29 अगस्त 2018 को पांच साल की सजा हुई थी।

केस नंबर 609/16: आईपीसी धारा 398, 401, 25 आर्म्स एक्ट, थाना सदर, बहादुरगढ़, झज्झर, हरियाणा।

केस नंबर 376/16: आईपीसी धारा 449, 302, 120बी, 25 आर्म्स एक्ट, थाना सदर, बहादुरगढ़, झज्झर। 3 फरवरी 2018 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

केस नंबर 341/16: आईपीसी धारा 392, 397, 342, 379, 25 आर्म्स एक्ट, थाना सदर, बहादुरगढ़, झज्झर। 29 अगस्त 2018 को दस वर्ष की सजा हुई थी।

केस नंबर 697/16: आईपीसी धारा 394, 34, 25 आर्म्स एक्ट, थाना सदर, झज्झर।

केस नंबर 293/16: आईपीसी धारा 392, 34, थाना कंझवाला, दिल्ली। इस मामले में वह वांछित था।

केस नंबर 394/16: आईपीसी धारा 382, 24, 411, थाना विकासपुरी, दिल्ली।

केस नंबर 611/23: आईपीसी धारा 147, 148, 149, 302, 34, थाना तिलामोड़, गाजियाबाद।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

नोएडा एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस अब जीतू के सहयोगियों और गैंग के अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी: एक सिपाही ने सिखाया मानवता का अर्थ, कबूतर की जान बचाकर दिलों को छुआ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link