Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, सोते हुए बच्चों पर छत का प्लास्टर गिरने से  5 साल के मासूम की मौत

ग्वालियर, 2 मार्च 2025

नूरगंज मोहल्ला, सेवा नगर में बेड पर सो रहे बच्चों पर अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा, जिससे एक पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल का हनी घायल हो गया। यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अब तक इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से भी उनको सूचना नहीं मिली है।

हादसे में एक बच्चे की मौत, एक घायल

शहर के उपनगर ग्वालियर सेवा नगर स्थित नूरगंज मोहल्ला निवासी जाकिर हुसैन कचरा बीनने का काम करते हैं। उनके परिवार में तीन बेटे और पत्नी है। शनिवार रात वह खाना खा रहे थे और दो बेटे कमरे में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज आई और उनके कमरे की छत का प्लास्टर नीचे आ गिरा। उनके दोनों बेटे छत के मलबे में दबकर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

नजारा देखते ही उनकी चींख निकल गई और उनकी चींख व छत से प्लास्टर गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास रहने वाले लोग भी एकत्रित हुए। छत के मलबे में दवे बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने अमीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उससे छोटे जुबेर को उपचार के बाद परिजन को सौंप दिया है।

Advertisement

करीब बीस साल पुरानी थी छत


जिस छत से प्लास्टर गिरा है, वह आरसीसी की है और करीब बीस साल पहले ही उसका निर्माण कराया गया है। छत की जांच में पता चला है कि सरिया के नीचे लगा हिस्सा गिरने से हादसा हुआ था। परिजन का कहना है कि सीलन की वजह से छत गल रही थी। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत नहीं की है और रविवार दोपहर बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया है।

ये भी पढ़ें  रेस्तरां में भगवा नैपकिन देख भड़की करणी सेना, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो   

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link