NationalUttar Pradesh

आईआईटी वाले बाबा होटल में गांजा के साथ गिरफ्तार, जमानत पर छूटे

जयपुर, 3 मार्च 2025:

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए आईआईटी वाले बाबा उर्फ अभय सिंह के खिलाफ जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांजा रखने के आरोप में पुलिस ने बाबा को एक होटल से दबोच लिया, हालांकि बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस को मिली थी ये सूचना

सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि होटल पार्क क्लासिक में एक व्यक्ति आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां आईआईटी वाले बाबा मौजूद थे। पूछताछ के दौरान बाबा ने गांजा सेवन करने की बात स्वीकार की और अपने पास से गांजे की पुड़िया निकालकर दिखाई। इसके बाद पुलिस बाबा को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाबा के पास से गांजा बरामद होने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

बाबा बोले… ‘अब प्रसाद पर भी केस होगा?’

Advertisement

जमानत पर रिहा होने के बाद बाबा ने एक वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने गांजा को प्रसाद बताया। कहा, “अब बाबा जी का प्रसाद भी भूल गए? यह भी दावा किया कि पुलिस गुमराह करने वाले आरोपों के तहत कार्रवाई कर रही है।

‘पुलिस मेरा हैप्पी बर्थडे मना रही’

बाबा ने आगे कहा, “आज मेरा जन्मदिन है और देखो क्या हो रहा है। कोई मेरे साथ नहीं है, न पैसा है, न कोई संपर्क। जब मीडिया ने मेरे साथ गलत किया, तब कोई नहीं था। अब जब पुलिस कार्रवाई कर रही है, तब भी कोई नहीं है। सिर्फ महादेव मेरे साथ हैं।”

आईआईटी वाले बाबा उर्फ अभय सिंह, प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आए थे। वे खुद को आईआईटी से पढ़ा हुआ संत बताते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी संख्या में फॉलोइंग है। हालांकि, विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा है।

ये भी पढ़ें  नशे की तलब में ठेका खुलने से पहले मांगी शराब... इंकार पर सेल्समैन की लोहे की रॉड से हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link