NationalUttar Pradesh

महाकुंभ को विदेशी मीडिया ने भी सराहा… सीएम योगी नेसदन में विपक्ष को घेरा

लखनऊ, 5 मार्च 2025:

यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधान परिषद में महाकुंभ को लेकर सपा व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ को लेकर विभिन्न दलों और संगठनों ने अनर्गल बातें कीं लेकिन सरकार ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाया।

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ की भव्यता को पूरी दुनिया ने सराहा। “यह पहला आयोजन है जिसकी प्रशंसा ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’, ‘बीबीसी’, ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’, ‘रायटर’, ‘द गार्जियन’ और ‘सीएनएन’ जैसी अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने की है।”

विधान परिषद में विपक्ष के आरोपों पर पलटवार

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब महाकुंभ का आयोजन हो रहा था, तब कुछ माननीय सदस्य, राजनीतिक दल और संगठन इसे लेकर अनावश्यक बयानबाजी कर रहे थे। लेकिन हम मौन साक्षी बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।”

Advertisement

महाकुंभ बना वैश्विक आकर्षण

उन्होंने महाकुंभ को “यूनीक इवेंट” बताते हुए कहा कि यह आयोजन लंबे समय तक दुनिया को आकर्षित करेगा। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र में संवाद की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने बजट पर महत्वपूर्ण विचार रखे हैं, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : पीएम मोदी कल लगाएंगे संगम में डुबकी, पहले से तय कार्यक्रम में हुआ बदलाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link