NationalPoliticsUttar Pradesh

गोरखपुर में जनता दर्शन में सुनी फरियाद, आगरा में युवा उद्यमियों को आज तोहफा देंगे सीएम

लखनऊ, 7 मार्च 2025:

यूपी के सीएम योगी आदियनाथ ने अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन गोरखपुर में जनता दर्शन कर लोगों की शिकायतें सुनीं। सीएम शुक्रवार को ही आगरा पहुंचकर युवा उद्यमियों को ऋण वितरण करेंगे।

जनता दर्शन में कहा- समाधान का फीडबैक लें अफसर

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखधाम मंदिर परिसर में जनता दर्शन में फरियादियों से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, उनका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।

ये भी पढ़ें:

आगरा में युवा उद्यमियों को बाटेंगे ऋण

Advertisement

आगरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज शुक्रवार को आगरा के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां सीएम मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत एक हजार युवाओं को ब्याज रहित ऋण देंगे। इसी के साथ ही ओडीओपी किट का वितरण करेंगे। सीएम यहां कई घंटे रहेंगे। इस दौरान वो मंडल अफसरों के साथ बैठक कर सकते हैं। शाम चार बजे वो लखनऊ रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें  काशी तमिल संगमम-4.0 : दक्षिण भारत के मेहमानों ने यूपी के विकास मॉडल को देखा और खूब सराहा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link