Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, 7 बीजापुर से गिरफ्तार

नारायणपुर, 20 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिलों में शनिवार को छह लाख रुपये के इनामी पांच नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि माओवादी संगठन के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर में पांच नक्सलियों ने हथियार डाल दिए।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से एक दसरी ध्रुव जोन डॉक्टर टीम का डिप्टी कमांडर था और उस पर 2 लाख रुपये का इनाम था।

बाकी तीन में छन्नू गोटा, सीता वडे और सुनीता वडे उर्फ ​​इरपे स्थानीय स्क्वाड संगठन के सदस्य थे और ज्योति वडे उर्फ ​​कुटके मिलिशिया सदस्य थी। उन्होंने बताया कि चारों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, 4 अप्रैल को हुए आईईडी विस्फोट में शामिल तीन नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गोवर्द्धन ने बताया कि बीजापुर में जांगला थाना क्षेत्र के कुपमेटा गांव के निकट जंगल से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बैटरी और खुदाई उपकरण जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि उसूर थाना क्षेत्र के नदपल्ली गांव के जंगल से एक और नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में ईएसआई अस्पताल के शिलान्यास समारोह में शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link