Jammu & Kashmir

श्रीनगर पहुंचे विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से करेंगे मुलाकात

श्रीनगर, 25 अप्रैल 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पहलगाम आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने कश्मीर पहुंचे। यह जानकारी एक कांग्रेस नेता ने दी।पार्टी नेता ने कहा कि राहुल गांधी 22 अप्रैल को हुए हमले में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए यहां बादामीबाग छावनी स्थित सेना के बेस अस्पताल का दौरा कर सकते हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले में कई लोग घायल हो गए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गांधी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी हमले और उसके बाद की स्थिति के मद्देनजर कश्मीरियों समेत देश के लोगों के “घावों पर मरहम लगाने” का संदेश लेकर आए हैं।

राहुल गांधी हमले के बाद बृहस्पतिवार को बुलाई गई कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौट आए थे। उन्होंने इस भयानक आतंकवादी हमले के बारे में सभी दलों को जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोविड पॉजिटिव, देश में 257 सक्रिय मामले, दुनिया में फिर नई लहर की संभावना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link