NationalPoliticsUttar Pradesh

‘नेहा बन गई हैं राजनीतिक टूल…..होनी चाहिए कार्रवाई’ – सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी

अनमोल शर्मा

मेरठ,29 अप्रैल 2025:

राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नेहा राठौर के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग महज प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से किसी के “टूल” बनकर बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए, बल्कि सरकार पर भरोसा करना चाहिए। गौरतलब हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर लोकगायिका नेहा राठौर पर आरोप है कि उन्होंने अपने बयान से धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने की कोशिश की। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है।

वाजपेयी ने कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बेटियों के सम्मान के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और “बेटियों के पुछे सिंदूर का बदला” लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. वाजपेयी ने विश्वास जताया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरी आस्था रखती है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  दिल्ली की महिला ने नोएडा के मॉल से कूदकर दी जान, शादी के बाद मानसिक तनाव से गुजर रही थी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link