PoliticsUttar Pradesh

रॉबर्ट वाड्रा को पहलगाम टिप्पणी पर एक और झटका, कल हाईकोर्ट में होगी मामले की सुनवाई

लखनऊ, 1 मई 2025

पहलगाम टिप्पणी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ाती जा रहा है मामले में जानकारी के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ पहलगाम आतंकवादी हमले पर उनकी टिप्पणी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करेगा।

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस और अन्य ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वाड्रा के खिलाफ याचिका दायर की है। बुधवार को जस्टिस राजन रॉय और ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच के सामने इसे सुनवाई के लिए रखा गया था, लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। याचिका में मांग की गई है कि केंद्र को श्री वाड्रा की टिप्पणी की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया जाए।याचिका में यह भी मांग की गई है कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के विभिन्न प्रावधानों के तहत व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के निकट एक मैदान में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे तथा कई घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद और पार्टी सांसद राहुल गांधी के बहनोई श्री वाड्रा ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि पहलगाम में गैर-मुसलमानों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि आतंकवादियों को लगता है कि देश में मुसलमानों के साथ “दुर्व्यवहार” किया जा रहा है।

Advertisement

 

ये भी पढ़ें  यूपी के सड़क हादसे में 17 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button
Secret Link