CrimeUttar Pradesh

आधी रात ऑटो में बैठी महिला, सुनसान जगह ले जाकर किया गलत काम… अब हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,1 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से घर लौट रही महिला के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। 28 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे बिहार से आई रंजू देवी ने स्टेशन से ऑटो बुक किया, लेकिन चालक और उसके साथियों ने सीएनजी भराने के बहाने ऑटो को सुनसान इलाके में ले जाकर महिला को धक्का दिया और उसका बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में सोने के आभूषण, 9000 रुपये नकद, साड़ियां और मेकअप का सामान था।

महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ऑटो का नंबर भी नोट कर लिया। गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 29 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 1 मई की सुबह मोहद्दीपुर में पुलिस को ऑटो सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी शंभू प्रसाद गौड़ घायल हो गया, जबकि शेखर और हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो, तमंचा, लूटा गया जेवर व नकदी बरामद की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : जल्लाद बनी कलयुगी माँ, 6 माह की बच्ची को सड़क किनारे फेंका, मौत 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link