Uttar Pradesh

सीएम ने लगाया जनता दर्शन, बोले… हर नागरिक की सेवा एवं सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता

लखनऊ, 4 मई 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में आये लोगों की शिकायतें सुनीं। सीएम ने हर फरियादी के पास जाकर उन्हें कार्रवाई को आश्वस्त किया।

रविवार को अवकाश के दिन भारी संख्या में लोग अपनी समस्या को शिकायती पत्रों में दर्ज कर सीएम के सरकारी आवास पर पहुंचे। राजधानी समेत कई जिलों से आये फरियादियों के पास सीएम खुद गए। उनके प्रार्थना पत्र लिए और अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। हमेशा की तरह बच्चों के लिए वो चाकलेट लेकर आये और उन्हें दुलारकर चाकलेट थमाया। इस दौरान भारी संख्या में महिला फरियादी भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में बनेगा भारतीय ज्ञान का ग्लोबल हब... हरिद्वार के संस्थान पर धामी का फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link