CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : सोशल मीडिया पर दोस्ती करके शादीशुदा व्यक्ति ने 17 वर्षीय किशोरी से किया रेप, गिरफ्तार

अनूपपुर, 6 मई 2025

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वाले एक विवाहित व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामले में अधिक जानकारी के लिए कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को शादी का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती हुई और वे दोनों फोन पर एक-दूसरे से बातें करने लगे।

अधिकारी ने बताया कि लड़की ने सोमवार को शहडोल जिले के अमलाई निवासी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मौत पर भड़का गुस्सा... डंपर ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को कुचला, 3 घंटे हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link