CrimeUttar Pradesh

आगरा : पुलिस से भिड़ा 15 हजार का इनामी, पैर में लगी गोली

मयंक चावला

आगरा, 8 मई 2025:

यूपी के आगरा के लोहा मंडी क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश मिलर उर्फ मिलन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि 30 जनवरी को लोहा मंडी बाजार में एक सराफा दुकान में नकबजनी हुई थी। फरवरी में इस मामले का खुलासा हुआ जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन साथियों मिलर, भाटी और बीटा के नाम उजागर किए। तीनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और उनकी तलाश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि जीआईसी ग्राउंड के पास मिलर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मिलर को पकड़ने की कोशिश की, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार मिलर के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र: मुंबई में थीम पार्क घूमने आए रायगढ़ के 14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में परिजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link