आगरा के ताजमहल की पार्किंग में बिना ड्राइवर चली कार, कई पर्यटकों को मारी टक्कर- देखें Video

आगरा, 5 मई 2025
आगरा के ताजमहल की पार्किंग में सुबह-सुबह के खुशनुमा माहौल में आचानक से तब हौ-हल्ला मच गया जब एक कार आचानक से बिना ड्राइवर के ही चल पड़ी। जानकारी अनुसार ताजमहल स्मारक के पश्चिमी द्वार के पास खड़ी एक कार अचानक पीछे की ओर चल पड़ी। अचानक कार के पीछे आने से कई पर्यटक उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 6 पर्यटक घायल हो गए है जिन्हें जिला आस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिल्ली के पंजीकरण वाली यह कार बिना हैं
डब्रेक लगाए ही वहां छोड़ दी गई थी। घटना में ऐसा माना जा रहा है कि कार के अंदर बैठे एक बच्चे ने गलती से ब्रेक छोड़ दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पास की एक दुकान में जा घुसी, जहां पर्यटक एकत्र थे। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में कार ने रुकने से पहले कई लोगों को टक्कर मारी। छह पर्यटक घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।






