Uttar Pradesh

सियासत में कूदे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री… बनाई राजनीतिक पार्टी, ये नाम दिया

वृंदावन से किया ऐलान, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा नाम से शुरू की राजनीतिक पारी, राम और कृष्ण के आदर्शों को बताया पार्टी का आधार

मथुरा, 24 फरवरी 2026:

सुर्खियों में घिरे रहे बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने आखिरकार राजनीति में अपनी नई शुरुआत कर दी है। उन्होंने वृंदावन में अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के गठन का एलान किया।

वृंदावन स्थित श्री हरिदास धाम आश्रम में मीडिया से रूबरू होकर अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सोच में राम और कृष्ण दोनों के आदर्श शामिल रहेंगे और इसी विचारधारा के साथ वह जनता के बीच जाएंगे।

अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के लिए वृंदावन को चुनने वाले अलंकार अग्निहोत्री उस वक्त चर्चा में आए थे जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूजीसी नियमों से जुड़े विवाद के बीच उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया था।

सरकारी सेवा छोड़ने के बाद से ही उनके सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई थीं, जिन पर अब विराम लग गया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि बांके बिहारी की नगरी से इस संकल्प की शुरुआत करना उनके लिए खास मायने रखता है और यही से वह लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने का इरादा रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button