Uttar Pradesh

मिर्जापुर : समलैंगिक विवाह की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां और युवती, परिजन हैरान

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 10 मई 2025:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक युवती और महिला के प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवती और दो बच्चों की मां समलैंगिक विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई हैं। ये मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी उलझन में पड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ये मामला मड़िहान क्षेत्र के कुंदरुफ गांव का है, जहां की रहने वाली राधिका अक्सर अपने जीजा संदीप के घर सोनभद्र जनपद के घोरावल जाती थी। इसी दौरान उसकी नजदीकी पड़ोस में रहने वाली अनीता से हो गई, जो दो बच्चों की मां है। पति द्वारा छोड़े जाने के बाद वह मायके में रह रही है।

ये भी पढ़ें:

बताया गया कि राधिका और अनीता के बीच गहरा लगाव हो गया और दोनों ने साथ रहने का निर्णय कर लिया। गत बुधवार को दोनों अचानक घर से लापता हो गईं, जिसके बाद राधिका के परिजनों ने मड़िहान पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को तलाश लिया। थाने में राधिका और अनीता ने स्पष्ट रूप से बताया कि वे समलैंगिक विवाह करना चाहती हैं। एक साथ जीवन बिताने का फैसला कर चुकी हैं। हालांकि, राधिका के भाई सुरेंद्र ने अनीता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसकी बहन को बहला-फुसलाकर उसका जीवन बर्बाद करने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

अनीता एक ऑर्केस्ट्रा कलाकार है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। फिलहाल वह अपने मायके में रह रही हैं। मड़िहान थाना प्रभारी बली मौर्य ने बताया कि दोनों एक साथ रहने की जिद पर कायम हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। पुलिस ने राधिका को दस्तावेजों के साथ थाने बुलाया है।

ये भी पढ़ें  आरएसएस ने उठाई आवाज, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार तत्काल हों बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link