Uttar Pradesh

गोरखपुर:शहर में नहीं दिखेंगे आवारा कुत्तों के झुंड… आज सीएम करेंगे एबीसी सेंटर का शुभारंभ

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,26 मई 2025:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर महानगर के गुलरिहा क्षेत्र के अमवा गांव में बने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी सेंटर) और डॉग केयर सेंटर का लोकार्पण करेंगे। यह केंद्र नगर क्षेत्र में निराश्रित और घुमंतू कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण और उनसे जुड़ी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

करीब 1700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले इस अत्याधुनिक सेंटर का निर्माण कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) की यूनिट 14 द्वारा 2.55 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। सेंटर का संचालन चयनित संस्था “चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी फॉर ह्यूमन काइंड एंड एनिमल” द्वारा किया जा रहा है।

सरकारी एवं निजी स्तर पर संचालित इस तरह के ‘एनिमल कंट्रोल सेंटर’ और ‘डॉग केयर सेंटर’ का उद्देश्य नगरवासियों को आवारा कुत्तों से होने वाली समस्याओं से निजात दिलाना है। इस सेंटर में अब तक 12 से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है, साथ ही उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन भी लगाया गया है।

Advertisement

कुल 1.85 करोड़ रुपये की लागत से बने इस सेंटर के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें  बीएनएस के तहत पहली दफा कोर्ट ने सुनाई फांसी, भतीजी की हत्या में चाचा को मिला मृत्युदंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link