Uttar Pradesh

मड़ियांव थाने में तैनात महिला सिपाही ने की खुदकुशी…इंदिरानगर में ले रखा था किराए का घर

लखनऊ, 27 मई 2025:

यूपी की राजधानी स्थित मड़ियांव थाने में तैनात महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से अमरोहा जनपद निवासी सिपाही ऋतु गाजीपुर क्षेत्र में किराए के घर मे रहती थी।

साथ रह रही महिला एसआई को सुबह बंद मिला सिपाही का कमरा

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र की इंदिरानगर के ए ब्लॉक में रहने वाली महिला सिपाही ऋतु मड़ियांव थाने में पैरोकार के पद पर तैनात थी। इससे पूर्व उसने लम्बा समय गाजीपुर थाने में भी बिताया था। किराए के मकान के एक हिस्से में एसआई गीता भी रहतीं हैं। मंगलवार की सुबह गीता ने ऋतु के हिस्से में कोई हलचल नहीं देखी तो उत्सुकतावश उसके कमरे तक गईं। यहां उसका कमरा अंदर से बंद मिला।

ये भी पढ़ें:

अमरोहा में मृतका के परिवार को दी सूचना, वजह तलाश रही पुलिस

Advertisement

आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को खबर दी। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती छानबीन में सुसाइड की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मृतका ऋतु के अमरोहा में रह रहे परिवार को घटना की सूचना दी है।

ये भी पढ़ें  धर्म बदलकर बना रहे थे जेहादी...केरल से किशोरी को प्रयागराज लाई पुलिस, दो गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link