SportsUttar Pradesh

IPL 2025 का आखिरी लीग मैच आज इकाना में, ट्रैफिक डायवर्जन लागू…. जानिए रूट प्लान!

लखनऊ, 27 मई 2025:

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को IPL 2025 का आखिरी लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है क्योंकि RCB को टॉप-2 में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

मैच के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू

मैच के मद्देनज़र ट्रैफिक पुलिस ने इकाना स्टेडियम के आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर 3 बजे से लेकर रात 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। डीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि रात 11 बजे के बाद नो एंट्री समाप्त होने के साथ सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

इन रास्तों से बचें, इनसे जाएं

Advertisement

शहीद पथ पर दोपहर 2 बजे से भारी दबाव की आशंका है, इसलिए वाहन चालक कानपुर रोड एक्सप्रेसवे से 12 बेरवा मौसी की ओर जाने से बचें। इसके बजाय अहिमामऊ, अर्जुनगंज और कैंट के वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

ये मार्ग रहेंगे बंद या डायवर्ट

• अहिमामऊ से प्लासियो की ओर वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
• कमता तिराहा से अहिमामऊ रैंप पर वाहन नहीं उतर सकेंगे।
• सुल्तानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वालों को एचसीएल तिराहा व प्लासियो से होकर भेजा जाएगा।
• वाहन चालक किसान पथ, तेलीबाग, लालबत्ती, 1090 चौराहा, दरोगाखेड़ा जैसे मार्गों से होकर आवागमन करें।

पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे स्टेडियम के आसपास अनावश्यक भीड़ से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे शहर में यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

ये भी पढ़ें  क्या अर्जुन तेंदुलकर की MI से तय है विदाई? नई टीम को लेकर बढ़ी चर्चा, जानिए अंदर की पूरी कहानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link