Madhya Pradesh

एमपी के रीवा में दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से आठ साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

रीवा, 30 मई 2025

मध्य प्रदेश के रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसकर गए जिसमें आठ साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आशीष वासुदेवा (32 वर्ष), उनकी पत्नी ज्योति वासुदेवा (26 वर्ष) और उनके बेटे किशन वासुदेवा (8 वर्ष) के रूप में हुई है। यह दुखद घटना उस समय हुई जब तीनों अपने खेत के पास एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी उन पर बिजली गिरी और यह हादसा हो गया।

दुर्घटना में परिवार के दो अन्य सदस्य, दो वर्षीय नैना वासुदेवा और पचपन वर्षीय प्रेमलाल वासुदेवा घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेमलाल की पत्नी भी घायल हुई हैं, लेकिन पुलिस ने इस दावे को नकार दिया है। घायलों को पहले सेमरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बाद में आगे के इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

सिरमौर के उप-विभागीय अधिकारी (पुलिस) उमेश प्रजापति ने आईएएनएस को बताया, “पीड़ित बारा गांव में एक अस्थायी झोपड़ी में रहते थे। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जब वे एक आम के पेड़ के नीचे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।”

Advertisement

मध्य प्रदेश में नौतपा के पांचवें दिन भी प्रतिकूल मौसम की स्थिति बनी रही। हिंदू खगोल विज्ञान के अनुसार, नौतपा का यह चरण तब शुरू होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, जिससे तापमान में वृद्धि होती है और भारत में गर्मी अपने चरम पर होती है। सामान्यतः यह अवधि 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक होती है। छतरपुर, सतना, सागर, मऊगंज, राजगढ़, श्योपुर और गुना सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने श्योपुर, सागर, पांढुर्ना, दमोह और रायसेन समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

 

 

ये भी पढ़ें  एमपी : बांधवगढ़ में हाथी की मौत से हड़कंप सीएम मोहन यादव ने आपात बैठक की, अब तक हो चुकी है 10 हाथियों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link