महाराष्ट्र के भंडारा में बीड़ी पीने से लगी आग में लकवाग्रस्त बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

भंडारा, 5 जून 2025
वैसे धूम्रपान करना हमेशा शरीर के लिए हानिकार रहता है पर हाल ही में महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुई एक घटना ने सब को हैरान कर दिया। दरअसल यहां पर एक 65 वर्षीय व्यक्ति के साथ उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब उसने घर में किसी के ना रहते हुए बीडी पीने की सोची।
घटना में पुलिस के अनुसार बुधवार बताया जा रहा है कि मंगलवार को विदर्भ जिले के लाखनी तालुका के मानेगांव गांव में अपने घर में बीड़ी पीते समय कपड़ों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान ओमप्रकाश कांबले के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार, कांबले लकवाग्रस्त था और पिछले पांच वर्षों से ज्यादातर बिस्तर पर ही रहता था। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति धूम्रपान का आदी था और जब उसके घर में कोई नहीं था तो उसने बीड़ी जला ली। इससे दुर्घटनावश आग लग गई और वह अपनी बीमारी के कारण वहां से भाग नहीं पाया जिसके कारण वो गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






