Uttar Pradesh

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाश…जेवरात छीनकर भागे, भीड़ ने महिला समेत दो को पकड़ा

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 8 जून 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पर चौक स्थित ज्वैलरी की दुकान में चार बदमाश ग्राहक बनकर घुसे और जेवर छीनकर भाग खड़े हुए। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों में दौड़ लगाकर एक महिला व उसके साथी को धर दबोचा। पिटाई के बाद इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। भागते बदमाश कैमरे में भी कैद हुए है। पुलिस पूछताछ कर ब्यौरा जुटा रही है।

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक स्थित भारद्वाज बरनवाल की ज्वैलरी की दुकान है। ठठेरी बाजार निवासी भारद्वाज रविवार को दुकान पर मौजूद थे तभी दो महिलाएं व दो पुरुष दाखिल हुए। इन्हें ग्राहक समझकर उनकी पसंद के मुताबिक जेवर दिखाने लगे। जैसे ही व्यवसाई ने जेवर दिखाना शुरू किया। ग्राहक बनकर आए बदमाश गहने और नगदी छीनकर भागने लगे।

ये भी पढ़ें:

ये देख व्यवसाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने एक पुरुष और एक महिला को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि एक महिला व उसका साथी फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोंडा से CM Yogi का विकास मंत्र: 4901 करोड़ की 1000 परियोजनाओं को मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link