Uttar Pradesh

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, भाजपा नेता को दी श्रद्धांजलि, करेंगे समीक्षा बैठक

गोरखपुर, 17 जून 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी से गोरखपुर पहुंचे। हेलीकॉप्टर से एमपी पॉलिटेक्निक पहुंचने के बाद उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष स्व. देवेश श्रीवास्तव के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसके बाद वे स्व. जितेंद्र बहादुर उर्फ गुड्डू सिंह के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कैंसर से स्वास्थ्य लाभ ले रहे रेलवे कर्मी व पूर्व भाजयुमो पदाधिकारी अजय कुमार सिंह से गंगानगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भेंट की और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरे में मुख्यमंत्री जिले में प्रस्तावित राष्ट्रपति के आगमन और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इटावा : मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाश दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link