Uttar Pradesh
इटावा में रिश्ता हुआ शर्मसार! 60 वर्षीय नंदोई 35 वर्षीय महिला को लेकर फरार, पति ने रखा ₹10,000 का इनाम

अशरफ अंसारी
इटावा,30 जून2025:
यूपी के इटावा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 60 वर्षीय नंदोई 35 वर्षीय महिला को लेकर फरार हो गया। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम ककराई निवासी दिव्यांग कुंवरपाल ने अपनी पत्नी राजकुमारी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।
लगभग दो महीने से लापता राजकुमारी की तलाश में कुंवरपाल ने ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया है। कुंवरपाल ने बताया कि उसका बहनोई सुभाष कुछ दिन पहले उनके घर आया था, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और वे फरार हो गए।
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि 26 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस लगातार महिला की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे बरामद करने का दावा कर रही है। फिलहाल, मामले की गंभीरता से जांच जारी है।






