Uttar Pradesh

गंगा का रौद्र रूप ! घाट जलमग्न, मंदिरों में घुसा पानी, लोग बोले – “गंगा मइया का ये रूप डराने वाला है”

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 2 जुलाई 2025 :

वराणसी में गंगा नदी इन दिनों रौद्र रूप में है। बीते 36 घंटों में गंगा का जलस्तर 2.63 मीटर बढ़कर 61.95 मीटर तक पहुंच गया है, जो औसतन हर घंटे 5 सेंटीमीटर की रफ्तार से उफान ले रहा है। मंगलवार सुबह जहां जलस्तर 59.32 मीटर था, वहीं आज बुधवार को यह चेतावनी बिंदु के बिलकुल करीब पहुंच चुका है।

अस्सी, केदार, पंचगंगा, ललिता और मान सिंह घाट की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। छोटे-बड़े मंदिरों में पानी घुसने से पूजा-अर्चना भी बाधित हो रही है। गंगा में तेज बहाव और शैवालों के कारण नौकायन जोखिम भरा हो गया है।

ये भी पढ़ें:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ से निपटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई है। एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन सहित सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने घाट किनारे रहने वाले लोगों और नाविकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Advertisement

स्थानीय निवासी रामू यादव बोले, “गंगा मइया का ये रूप डराने वाला है, सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए।” घाटों की स्थिति को देखते हुए आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें  अमेठी में कड़ाके की ठंड, अलाव जलाने की मांग तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link