ReligiousUttar Pradesh

गोरखपुर में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने किया बाबा मोटेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 28 जुलाई 2025:

सावन के पवित्र महीने के तीसरे सोमवार को गोरखपुर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले के बड़हलगंज में सरयू नदी से पवित्र जल भरकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मोटेश्वरनाथ धाम पिपराइच तक की पैदल यात्रा पर निकले। यह यात्रा रविवार को शुरू हुई जिसमें शिवभक्तों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

ये भी पढ़ें:

कांवड़ यात्रा मार्ग डीजे की भक्तिमय धुनों, भजनों और “बोल बम” के नारों से गूंजता रहा। सड़कें केसरिया रंग में रंगी हुई नजर आईं। गोरखपुर में गोलघर के श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा अब केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और आत्मिक आनंद का प्रतीक बन चुकी है।

Advertisement

भक्तों ने बाबा मोटेश्वरनाथ मंदिर में पहुंचकर विधिवत जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत गांवों में विशाल भंडारों का आयोजन भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसरों में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

ये भी पढ़ें  पीजीआई गेट पर जाम के बीच हंगामा...कार सवार ने की ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता, पकड़ा कॉलर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link