Rajasthan

राजस्थान : झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर स्कूल में हादसा, गेट का खंभा गिरने से 6 साल के छात्र की मौत, शिक्षक घायल

जयपुर, 29 जुलाई 2025

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरकारी स्कूल का एक हिस्सा ढहने से सात बच्चों की मौत की घटना के बाद एक बार फिर से सरकारी स्कूलों की दुर्दशा और प्रशासन की लापरवाही की बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर सोमवार को जैसलमेर जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत के मुख्य द्वार पर एक खंभा गिरने से छह वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और एक शिक्षक घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब छात्र रामगढ़ क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की इमारत में अपने घर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक (जैसलमेर) अभिषेक शिवहरे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘घटना में एक बच्चे की मौत हो गई।’’

वहीं मामले में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्य द्वार पर एक खंभा गिरने से छात्र अरबाज खान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल शिक्षक अशोक कुमार सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र के परिवार के सदस्यों ने बच्चे के शव के साथ स्कूल के बाहर धरना दिया। अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण मुख्य द्वार पर स्थित खंभा गिर गया।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में होगा पारख महासंघ का अधिवेशन... मलिहाबाद से तेज होगा सदस्यता अभियान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link