Uttar Pradesh

आगरा : पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे, एक घायल, लाखों की सेंधमारी में थी तलाश

मयंक चावला

आगरा, 3 अगस्त 2025:

यूपी के आगरा के मदन मोहन गेट क्षेत्र में रविवार देर रात
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथ चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश दो दिन पहले नूरी गेट क्षेत्र में एक सर्राफा एवं पेठा कारोबारी की दुकान में हुई लाखों की चोरी में शामिल थे। आरोपियों के पास से करीब 4 किलो चांदी, नगदी, तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसीपी कोतवाली शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि रविवार देर रात क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक मोटरसाइकिल से नूरी गेट की ओर आते दिखे। पुलिस के रोकने पर उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शरद उर्फ लल्लू निवासी लोहिया नगर, बलकेश्वर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

भागते हुए अन्य आरोपियों सौरभ, पंकज और हिमांशु निवासी कमला नगर को भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य अमित निवासी कमला नगर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Advertisement

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को नूरी गेट क्षेत्र में एक सर्राफा एवं पेठा कारोबारी की दुकान में सेंध लगाकर करीब 4 किलो चांदी और नगदी चोरी की गई थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। घायल आरोपी शरद को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज : सीएम योगी मंगलवार को नैनी में करेंगे बायो सीएनजी प्लांट का अनावरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link