Uttar Pradesh

लखनऊ में सियासी जंग : भाजपा का ‘A फॉर अखिलेश, D फॉर डिंपल’ वाला पोस्टर बना चर्चा का विषय

लखनऊ, 11 अगस्त 2025:

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले राजधानी में सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने समाजवादी पार्टी की ‘पीडीए पाठशाला’ पर हमला बोलते हुए विधानसभा के पास पार्टी मुख्यालय के सामने एक पोस्टर लगवाया है।

उसमें लिखा है… “सपा के पीडीए पाठशाला का काला सच। प्रदेश का कौन अभिभावक अपने बच्चों को ये पढ़ाना चाहता है? A-अखिलेख, D-डिंपल। इस पोस्टर के जरिए अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग भी की गई है।

यदुवंश का आरोप है कि सपा अपने ‘पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक’ फार्मूले के नाम पर समाज में विभाजनकारी राजनीति कर रही है। अब इसे बच्चों की शिक्षा तक ले आई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह “राजनीतिक पाठ” बंद नहीं हुआ, तो भाजपा सड़क से सदन तक विरोध करेगी। शहर में यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है, जिससे मानसून सत्र में गरमागरम बहस के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी : तहसील में जलभराव से आजिज वकीलों का अनोखा प्रदर्शन, गंदे पानी में उतर रोपे धान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link