Lucknow City

लखनऊ : युवक की हत्या कर लूटी थी अर्टिगा… बदमाश को गोली मारकर दबोचा, एक अन्य साथी फरार

नितिन द्विवेदी

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में रहने वाले योगेश पाल की हत्या कर सीतापुर में लाश फेंकी गई थी। उसकी अर्टिगा कार भी बदमाश लूट ले गए। इसी वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस टीम ने घेर लिया। मुठभेड़ में एक को पैर में गोली मारकर दबोच लिया वहीं उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाशों ने वाहन लूटने की अन्य वारदातें स्वीकार की हैं।

बता दें कि गत 29 सितंबर को बुद्धेश्वर निवासी योगेश पाल की हत्या और उसकी अर्टिगा कार लूटने की वारदात सामने आई थी। इस वारदात के आरोपियों को खोज रही पुलिस और और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ किसान पथ अंडरपास के पास आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर रात लगभग 10:52 बजे हुई, जब पुलिस टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली हरदोई निवासी अजय सिंह उर्फ अमरजीत के पैर में लगी, जबकि उसका साथी गुरु सेवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय सिंह के तमंचा व लूटी गई अर्टिगा कार बरामद की गई है।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि फरार साथी गुरु सेवक ने 6 अक्टूबर को शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एक टेम्पो ट्रैवलर उसके चालक अवनीश दीक्षित की हत्या कर लूटी थी। इस मामले में पहले से अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक अजय सिंह उर्फ अमरजीत के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। फरार अपराधी गुरु सेवक की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: सरोजनी नगर में भूमाफियाओं का खेल... सरकारी ऊसर और तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link