BiharPolitics

बिहार : डिप्टी CM सीएम विजय कुमार सिन्हा को EC का नोटिस, दो वोटर कार्ड बना मुद्दा

पटना, 11 अगस्त 2025

बिहार में मतदाता सूची के चल रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की आलोचना के बीच एक अहम घटनाक्रम हुआ है। चुनाव आयोग ने हाल ही में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी किया है। हाल ही में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

विजय कुमार सिन्हा के पास दो वोटर कार्ड होने की बात सामने आई थी। आरोप लगाया गया था कि उनका नाम लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के साथ बांकीपुर की मतदाता सूची में भी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इन दोनों जगहों पर उनकी उम्र भी अलग-अलग है और वोटर कार्ड नंबर भी अलग-अलग हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सारा बवाल एसआईआर के बाद हुआ और पूछा कि इस गलती के लिए कौन जिम्मेदार है। उनके आरोप का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर दो वोटर कार्ड होने के आरोपों पर सफाई देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button