CrimeUttar Pradesh

गाजियाबाद : कलयुगी पिता ने 7 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या कर पड़ोसी पर लगाया इल्जाम

गाजियाबाद, 19 मार्च 2025

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी, तथा बाद में पड़ोसी को फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी।

सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अजय कुमार सिंह के अनुसार, ज्ञान सिंह ने शुरू में दावा किया था कि उनकी बेटी की मौत 12 मार्च को पड़ोसी शांति देवी द्वारा दी गई कढ़ी खाने के बाद हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और पांच अन्य बच्चे भी वही खाना खाने से बीमार पड़ गए। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शांति देवी को बीएनएस की धारा 105 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

सिंह अपनी बेटी को दिल्ली के जी.टी.बी. अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी पाँच बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि, उन्होंने लड़की का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और उसका शव वापस घर ले आए।

पोस्टमॉर्टम से सामने आई सच्चाई :

एसीपी ने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया था जिसमें यौन उत्पीड़न और गला घोंटने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इस खुलासे के बाद पुलिस ने 17 मार्च को सेवा धाम में जीडीए पार्क के पास ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ज्ञान सिंह ने कुबूल किया कि 12 मार्च की रात को उसने अपनी बेटी के साथ रेप किया था और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। एसीपी ने बताया कि अधिकारियों को गुमराह करने के लिए उसने झूठी शिकायत दर्ज कराकर शांति देवी को फंसाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ज्ञान सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और शांति देवी के सभी आरोपों से मुक्त होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button