Lucknow City

जनता दर्शन में हर फरियादी तक पहुंचे CM योगी, बोले- शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित आवास पर प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील कार्रवाई के दिए निर्देश

लखनऊ, 13 जुलाई 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक फरियादी के पास पहुंचे। उनसे संवाद किया और उनकी शिकायतों का विस्तार से संज्ञान लेते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, प्रभावी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
lucknow-cm-yogi-adityanath-janata-darshan-public-grievances (2)

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत की निष्पक्ष जांच कर पात्र लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आम नागरिकों का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रशासन की जवाबदेही इसी बात से तय होती है कि आम लोगों की शिकायतों का कितना त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए तथा जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई आवश्यक हो उनमें बिना किसी विलंब के निर्णय लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाए जिससे हर पीड़ित व्यक्ति को समय पर न्याय और राहत मिल सके। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का संवेदनशील और संवादात्मक रवैया लोगों के बीच भरोसे और विश्वास का संदेश देता नजर आया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जनेश्वर इंक्लेव की कमान सौंपी RWA को, 5.52 करोड़ का कॉर्पस फंड और 10 लाख अनुरक्षण राशि भी मिली

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button