Sitapur City

20 सेकेंड की Reel बनी मुसीबत, तमंचे का प्रदर्शन कर सोशल Media पर छाया युवक पहुंचा जेल

सोशल Media पर अवैध हथियार को साफ करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, युवक की पहचान कर धर दबोचा, तलाशी में मिला तमंचा व कारतूस

सीतापुर, 14 जुलाई 2026:

सोशल Media पर अवैध असलहे के साथ Reel बनाकर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद महोली पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरू की और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से अवैध तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ है।

वायरल वीडियो से खुला मामला

मामला सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के भुड़कुड़ी गांव का है। करीब 20 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से सोशल Media पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लेकर उसकी सफाई करता नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने वीडियो को भुड़कुड़ी गांव का बताया, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।
sitapur-youth-arrested-illegal-weapon-viral-reel-maholi-police (2)

ये भी पढ़ें:

पहचान के बाद मारी दबिश, युवक गिरफ्तार

जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान 20 वर्षीय श्याम पांडेय के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिलने का दावा किया गया।

Arms Act में दर्ज हुआ केस, पुलिस ने जारी की चेतावनी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) में केस दर्ज किया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि बिना लाइसेंस हथियार रखना और उसका सार्वजनिक प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। सोशल Media पर हथियारों के साथ Reel या वीडियो बनाकर गलत संदेश फैलाने वालों पर लगातार नजर रख रही है। ऐसे मामलों में पहचान होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या...रंजिश का शक, बीकेटी के युवक समेत तीन नामजद

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button