Uttarakhand

एमडीडीए का एक्शन, पांच बहुमंजिला निर्माणाधीन भवन सील, कारोबारियों में मचा हड़कंप

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों के खिलाफ चला रहा अभियान, विधौली व रानीपोखरी क्षेत्र में की गई कार्रवाई, बिना मानचित्रों के स्वीकृत कराया जा रहा था काम

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 14 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विधौली व रानीपोखरी क्षेत्र में पांच बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए की संयुक्त प्रवर्तन टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान सामने आए भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन के आधार पर यह कार्रवाई की। विधौली क्षेत्र में 32 बीघा स्थित परिसर में राजू छावड़ा द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अलग-अलग किए जा रहे दो बहुमंजिला निर्माणों को सील किया गया। इसी क्षेत्र में स्नेहा लता/जैन द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस रोड, विधौली स्थित यूपीईएस के निकट राजू द्वारा किए जा रहे बहुमंजिला निर्माण और वॉक-इन, विधौली क्षेत्र में प्रिन्स द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को भी सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

प्राधिकरण का अभियान रानीपोखरी क्षेत्र में भी जारी रहा। यहां रखवाल गांव, पालि भोपुर में राजीव चोपड़ा द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य मानक के विपरीत मिलने पर भवन को सील कर दिया गया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से किसी भी भूमि या भवन में निवेश करने से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से प्राप्त स्वीकृतियों की जांच करने की अपील की।

READ MORE

ये भी पढ़ें  धौलास में 232 परिवारों को मिला अपने घर का पता, Digital Lottery से हुआ फ्लैट आवंटन

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button