Ayodhya

राम के नाम पर चंदे-चढ़ावे की चोरी… अयोध्या में सपा सांसद का BJP और राम मंदिर ट्रस्ट पर बड़ा हमला

अयोध्या पहुंचे सनातन पांडे ने ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई, कहा- कर्मचारियों को आरोपी बनाकर असली जिम्मेदारों को बचाया जा रहा

अनिल निषाद

अयोध्या, 15 जुलाई 2026:

रामनगरी अयोध्या पहुंचे बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे ने बुधवार को राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर भाजपा सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर चंदे और चढ़ावे की चोरी करने वालों को सरकार बचाने का प्रयास कर रही है।

सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी भगवान राम को मानने वाली पार्टी है। हमारी भी सरकार रही है लेकिन उस पर इस तरह के आरोप नहीं लगे। आज लगातार भाजपा सरकार पर आरोप लग रहे हैं। ट्रस्ट के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के सवाल पर सनातन पांडे ने कहा कि केवल इस्तीफा देने से मामला खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि ट्रस्ट में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ मुकदमा क्यों दर्ज नहीं किया गया। उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा गया? सांसद ने कहा कि जो कर्मचारी झाड़ू-पोछा करते हैं या ड्राइवर हैं, उन्हीं को आरोपी बनाकर परेशान किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दो पक्षों में विवाद हो और तीसरे का सिर फूट जाए, यह कहां का न्याय है? 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ती रही है। आगामी चुनाव भी जनता के मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा।

सनातन पांडे अयोध्या में समाजवादी विचारक और ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे थे। अयोध्या पहुंचने पर पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री पवन पांडे समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  गोमती रिवर फ्रंट पर गूंजेगा इतिहास : चमकेगी विरासत, लखनऊ को 266 करोड़ की 120 परियोजनाओं की सौगात

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link