Lucknow City

अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी पर चला LDA का बुलडोजर, होटल का अवैध किचन सील, जनता अदालत में 11 मामले निपटे

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में बिना ले-आउट स्वीकृति के विकसित की जा रही थी 60 बीघा की अवैध प्लाटिंग, चांदगंज के होटल मानसरोवर में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत चल रहा था किचन

लखनऊ, 16 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। एलडीए की प्रवर्तन टीम ने मोहनलालगंज में करीब 60 बीघा क्षेत्रफल में बिना स्वीकृत ले-आउट विकसित की जा रही अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। वहीं, चांदगंज स्थित होटल मानसरोवर के बेसमेंट में नियमों के विपरीत संचालित किए जा रहे किचन को सील कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि हरिद्वार मिश्रा, एके सिंह व अन्य द्वारा मोहनलालगंज के ग्राम भौंदरी में बाईपास रोड के किनारे करीब 60 बीघे क्षेत्रफल में अनधिकृत रूप से प्लाटिंग कर अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद दायर किया गया था। न्यायालय के ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में गुरुवार को प्रवर्तन टीम ने अवैध विकास कार्यों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

इसी क्रम में प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने निरालानगर के चांदगंज स्थित टीजी नार्थ में भूखंड संख्या-8 पर बने होटल मानसरोवर के खिलाफ कार्रवाई की। जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के अनुसार निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट का इस्तेमाल किचन के रूप में किया जा रहा था। इस मामले में होटल प्रबंधन समेत महेश गुप्ता और लक्ष्मी देवी को नोटिस जारी किया गया था। कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित किचन को सील कर दिया गया।
lucknow-lda-demolition-annapurna-green-city-hotel-mansarovar-sealed (2)

ये भी पढ़ें:

उधर, एलडीए में आयोजित जनता अदालत में लोगों की समस्याओं पर सुनवाई हुई। रजिस्ट्री, मानचित्र, कब्जे और अवैध निर्माण से जुड़े 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उनमें से 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में अधिकारियों को समय सीमा तय कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि जनता और आवंटियों की समस्याओं का त्वरित समाधान एलडीए की प्राथमिकता है। जनता अदालत में अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सोमकमल, उप सचिव माधवेश कुमार, अतुल कृष्ण सिंह समेत कई अधिकारी व अभियंता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  भड़काओ-बवाल कराओ, फिर रोटी सेंकने वाले नेताओं पर बरसीं मायावती, कहा- इनसे होशियार रहिए

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button